जल्द होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, कार्यवाहक राज्यपाल दिलाएंगे नए मंत्रियों को शपथ

Edited By meena, Updated: 24 Jun, 2020 12:11 PM

shivraj cabinet will be expanded soon

राज्यसभा चुनाव के बाद प्रदेश में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश, अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुभाष भगत के बीच मंत्रिमंडल को लेकर बैठक हुई। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री...

भोपाल(इजहार हसन खान): राज्यसभा चुनाव के बाद प्रदेश में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश, अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुभाष भगत के बीच मंत्रिमंडल को लेकर बैठक हुई। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मंत्रिमंडल के नामों को लेकर अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। शीर्ष से चर्चा के बाद जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने पर प्रभारी राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिला सकते हैं।

PunjabKesari

सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए नामों पर दो दिन के अंदर दो राउंड में चर्चा हो चुकी है। जल्द ही दिल्ली जाकर शीर्ष से चर्चा करेंगे। वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात होनी है। इस मुलाकात के तुरंत बाद मंत्रिमडंल विस्तार हो जाएगा।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के कारण नए मंत्रियों को कार्यवाहक राज्यपाल शपथ दिलाएंगे। इसी सप्ताह छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को प्रभार मिल सकता है। उधर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती राज्यपाल टंडन की हालत में सुधार है। लेकिन, अभी उन्हें कुछ और दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!