Edited By Vikas kumar, Updated: 07 Jul, 2019 04:07 PM
कर्नाटक में चल रहे सियासी उठापटक पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस से हर कोई निराश है। खुद कांग्रेस के ही नेता उन्हे छोड़कर जा रहे हैं। अब सरकार ज...
भोपाल: कर्नाटक में चल रहे सियासी उठापटक पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस से हर कोई निराश है। खुद कांग्रेस के ही नेता उन्हे छोड़कर जा रहे हैं। अब सरकार जब अपने ही बोझ से गिर रही है तो हम क्या कर सकते हैं। कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाने की संभावना पर शिवराज ने कहा कि 'हम किसी भी तैयारी में नहीं हैं हम कौन होते हैं ये कहने वाले कि सरकार अल्पमत में है' शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'राहुल गांधी रण छोड़ बन गए हैं अब वो रण छोड़कर भाग रहे हैं तो विधायक भी ठीक वैसा ही कर रहे हैं'
आपको बता दें कि कर्नाटक में शासित कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। गठबंधन में कांग्रेस के कुल 8 और JDS के कुल 3 विधायकों ने शनिवार को अपना इस्तीफा दे दिया। जिसको लेकर अब गठबंधन की सरकार को अल्पमत में आने का डर सताने लगा है।