Edited By Vikas kumar, Updated: 24 Nov, 2018 06:15 PM
विधानसभा चुनाव के चलते यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सागर में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेताओं के वी...
सागर: विधानसभा चुनाव के चलते यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सागर में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेताओं के वीडियो सामने आए हैं उसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि उन्हें सिर्फ मुसलमानों के वोट चाहिए। उन्हें 'अली' चाहिए और हमें बजरंग बली ।हमने किसी के साथ भेदभाव नही किया। लेकिन कांग्रेस ने भेदभाव किया है।
खुरई विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, मुझे इस सभा में एक नौजवान कार्यकर्ता के हाथ में बजरंग बली की ध्वजा दिखाई दी। स्वभाविक रूप से बजरंग बली यहीं आ सकते हैं, वे कांग्रेस के पक्ष में नहीं जा सकते हैं। कमलनाथ का बयान तो आ ही गया, उन्हें केवल अली चाहिए और हमें बजरंग बली चाहिए। भाजपा देश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल दिखावा करते हैं। मंदिर में जाने पर घुटनों के बल ऐसे बैठते हैं जैसे कोई मस्जिद में नमाज के लिए पढ़ने बैठा हो। यह देखकर राहुल को पुजारी टोकने लगते हैं।