लेडी अफसर को वश में करने के लिए TI कर रहा था टोना टोटका, वशीकरण करवाते पकड़ा गया

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 01 Feb, 2021 06:19 PM

ti was doing sorcery to subdue the lady officer

मध्यप्रदेश के सीहोर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक TI ने महिला नायब तहसीलदार पर वशीकरण कर अपने वश में करने के लिए टोने टोटके का सहारा लिया। इसके लिए उस TI ने तीन लोगों को हायर भी किया। जिसके बाद जब ये तीनों लोग महिला नायब तहसीलदार के घर...

सीहोर (शैलेंद्र विश्वकर्मा): मध्यप्रदेश के सीहोर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक TI ने महिला नायब तहसीलदार पर वशीकरण कर अपने वश में करने के लिए टोने टोटके का सहारा लिया। इसके लिए उस TI ने तीन लोगों को हायर भी किया। जिसके बाद जब ये तीनों लोग महिला नायब तहसीलदार के घर के पास नींबू मिर्च फेंकते हुए पकड़े गए। पुलिस ने नायब तहसीलदार की शिकायत पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Sehore, Naib Tehsildar, Tona Totka, Vashikaran, TI

बताया जा रहा है कि महिला नायब तहसीलदार के घर शनिवार रात एक बोलेरो चक्कर लगाती रही, इस बीच नायब तहसीदार ने देखा की गाड़ी में सवार तीन लोग उसके घर में नींबू मिर्च औऱ टोटके का सामान फेंक रहे थे। जिसे देखते ही महिला ने तत्काल ही इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। जिसके बाद पुलिस ने रात में ही घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में ले लिया।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Sehore, Naib Tehsildar, Tona Totka, Vashikaran, TI

महिला अधिकारी को अपने वश में करना चाहता था TI...
दरअसल बीते दिनों सीहोर जिले के सेंवढ़ा के TI शिशिर दास ने महिला नायब तहसीलदार के घर जाकर उसके साथ अभद्रता की थी। महिला अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि TI उस पर बात करने का दबाव बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने TI शिशिर दास और आरक्षक पर मामला दर्ज कर लिया था। साथ ही टीआई को निलंबित भी कर दिया गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!