MP में इंसानियत फिर हुई शर्मशार, गर्भवती महिला के कंधे पर युवक को बिठाकर चलाया गया पैदल

Edited By shahil sharma, Updated: 16 Feb, 2021 01:54 PM

torture with woman in guna madhya pradesh

मध्य प्रदेश के गुना जिले से इंसानियत को शर्मशार करने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पांच महीने की गर्भवती महिला एक युवक को कंधे पर उठाए हुए चल रही है।पूर्व सीएम कमलनाथ ने महिला के साथ हुए अत्याचार पर ट्वीट कर...

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले से इंसानियत को शर्मशार करने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पांच महीने की गर्भवती महिला एक युवक को कंधे पर उठाए हुए चल रही है और उसके आस-पास लोगों की भीड़ लगी हुई है।

PunjabKesari

महिला के साथ अत्याचार का ये वीडियो बमौरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत राय स्थित दगडफला गांव का बताया जा रहा है। यहां भील समाज की एक महिला की पहली शादी बांसखेड़ी निवासी एक युवक से हुई थी। बाद में वह महिला किसी अन्य युवक के साथ रहने लगी।

महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे छोड़ने की बात कही थी। इस वजह से वह दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी, जिसकी सूचना उसके ससुराल वालों को मिली तो उसके ससुर, जेठ सहित करीब आठ लोग उसके घर आए।

PunjabKesari

महिला ने बताया कि पहले तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के समय उसका पति मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। मारपीट के बाद ससुराल वालों ने देवर को उसके कंधे पर बिठा दिया।

इसके बाद महिला को बांसखेड़ी गांव जो उसका पुराना ससुराल है चलने को कहा गया। ये रास्ता करीब तीन किलोमीटर का है। वहीं, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसकी क्रिकेट के बल्ले से पीटाई की गई।

 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने महिला के साथ हुए अत्याचार पर ट्वीट कर लिखा है कि 'प्रदेश के गुना ज़िले के बांसखेड़ी गांव में एक गर्भवती महिला के साथ घटित घटना बेहद शर्मशार करने वाली, इंसानियत व मानवता को तार- तार करने वाली है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, महिला को सुरक्षा प्रदान करने की बात कही है।

 

फिलहाल सिरसी पुलिस ने मारपीट की धाराओं में महिला के पूर्व ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!