Edited By suman, Updated: 29 Jan, 2019 08:49 AM
मध्य प्रदेश में उज्जैन के पास थाना भैरवगड क्षेत्र के नागदा रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसमें में 12 लोगों की मौत हो गई। घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से मृतकों के शव और...
उज्जैन: मध्य प्रदेश में उज्जैन के पास थाना भैरवगड क्षेत्र के नागदा रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से मृतकों के शव और घायलों को अस्पताल पहुुंचाया। घायलों में एक की हालत काफी गंभीर थी, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। मरने वालों में बच्चे महिला और पुरुष शामिल हैं।
शादी समारोह से आ रहे थे वापिस
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात 12 बजे की है। उज्जैन उन्हेल मार्ग पर रामगढ़ फंटे के पास मारूति वैन और टाटा हैक्सा कार की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में उज्जैन के महेश नगर, नगरकोट और तिलकेश्वर के निवासी हैं और रिश्तेदार थे। ये सभी नागदा के बिरलाग्राम में सुभाष कायत के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वैन में लौट रहे थे। तभी उज्जैन की ओर से तेज गति से आ रही कार ने वैन को टक्कर मार दी।
दरअसल टक्कर के बाद वैन काफी दूर जाकर रुकी, मरने वाले सभी वैन में सवार थे। एयरबैग खुलने से दूसरी कार के सवार लोग बच गए। 12 लोगों की मौत की खबर लगते ही अन्य परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतकों में शामिल अर्जुन कायत भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री भी थे।