रेप पीड़ित बच्ची से मिले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, बोले- यह है बंगाल सरकार का वीभत्स चेहरा

Edited By meena, Updated: 09 Jan, 2021 06:23 PM

union minister prahlada patel meets rape victim tribal girl

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। वहां उन्होंने सिलीगुड़ी के नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती दुष्कर्म की शिकार दस वर्षीय आदिवासी बच्ची का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित बच्ची...

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। वहां उन्होंने सिलीगुड़ी के नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती दुष्कर्म की शिकार दस वर्षीय आदिवासी बच्ची का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित बच्ची और उसके परिवार को ढांढस बंधाया और चिकित्सकों से भी बच्ची की सेहत के बारे में जानकारी ली उन्होंने चिकित्सकों को बच्ची के बेहतर उपचार का निर्देश भी दिया। इस दौरान मंत्री मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां गंदगी का ढेर देख नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से भरे लहजे में कहा कि यह हाल तब है राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अपने पास स्वास्थ्य विभाग रखतीं हैं।

PunjabKesari

दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता पर लगा है और पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि बंगाल की सरकार और तृणमूल का यह वीभत्स चेहरा है। महिला हो या मासूम बच्चियां, सभी के साथ अपराध हो रहे हैं। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने उन्हें बताया कि इससे पूर्व भी सिलीगुड़ी में लड़कियों के साथ अपराध की कई घटनाएं हो चुकीं हैं। जलपाईगुड़ी के राजगंज में दो बहनों के साथ दुष्कर्म के बाद जहर दे दिया गया था, जिससे एक की मौत हो गई थी। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पहले पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी। लेकिन भाजपा युवा मोर्चा के दबाव के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में गिरफ्तार हुआ युवक टीएमसी का ब्लाक अध्यक्ष बताया जाता है। पीड़िता परिवार से बातचीत के बाद केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि बंगाल की संस्कृति काफी आदर्श मानी जाती रही है, बावजूद इसके ऐसी घटनाएं सरकार और कानून व्यवस्था को कलंकित करने वालीं हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!