Edited By Vikas kumar, Updated: 19 Mar, 2019 07:05 PM
देश की बहुप्रतिष्ठित लोकसभा सीटों में से एक ग्वालियर लोकसभा सिंधिया परिवार का गढ़ मानी जाती है। ग्वालियर को राज्य का सबसे प्रभावशाली संसदीय क्षेत्र माना जाता है। ग्वालियर सी....
ग्वालियर: देश की बहुप्रतिष्ठित लोकसभा सीटों में से एक ग्वालियर लोकसभा सिंधिया परिवार का गढ़ मानी जाती है। ग्वालियर को राज्य का सबसे प्रभावशाली संसदीय क्षेत्र माना जाता है। ग्वालियर सीट पर ज्यादातर सिंधिया राजघराने का ही राज रहा है। यह एसी सीट है जहां से कई दिग्गज नेता सांसद रह चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया, यशोदाराजे सिंधिया जैसे दिग्गज नेता इस सीट पर जीत दर्ज कर संसद पहुंच चुके हैं। मौजूदा समय में मोदी सरकार के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यहां से सांसद हैं।
ग्वालियर लोकसभा सीट का इतिहास
वर्ष 1957 में ग्वालियर में पहला लोकसभा चुनाव हुआ था। जिसे कांग्रेस के सूरज प्रसाद ने जीता था। इसके बाद अगले चुनाव में कांग्रेस ने यहां से राजमाता विजयाराजे सिंधिया को मैदान में उतारा। जिसके बाद विजयाराजे ने जनसंघ के माणिक चंद्रा को हरा दिया और वे पहली बार यहां से सांसद बनी। लेकिन 1967 के चुनाव में कांग्रेस के हाथ से यह सीट निकल गई और जनसंघ ने जीत हासिल की। इसके बाद जनसंघ ने इसी सीट पर अटल बिहारी वाजपेयी को मौका दिया, जिस पर वाजपेयी खरा उतरे और उन्होंने कांग्रेस के गौतम शर्मा को हरा दिया। हालांकि 1984 में माधवराव सिंधिया ने वाजपेयी को इस सीट पर शिकस्त दी थी।
माधवराव सिंधिया का विजय रथ इसके बाद से चार चुनावों तक चला। लेकिन 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यह सीट कांग्रेस से छीन ली। जय भान सिंह बीजेपी के टिकट से इस सीट पर जीतने वाले पहले सांसद बने। लेकिन 2004 में ही उन्हें कांग्रेस के रामसेवक सिंह से हार का सामना करना पड़ गया।
2001 में माधवराव सिंधिया का निधन
कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक माधवराव सिंधिया का निधन कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका रहा। कांग्रेस ने ग्वालियर का सबसे ताकतवर नेता खो दिया। जिसका असर आज भी देखने को मिलता है। 2007 मे हुए उपचुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर बड़ा दांव खेलते हुए माधवराव सिंधिया की बहन यशोधरा राजे सिंधिया को मैदान में उतारा और यशोधरा राजे ने इस चुनाव में कांग्रेस के अशोक सिंह को मात दे दी। बस यही वक्त था जिसके बाद से बीजेपी ग्वालियर में मजबूत होना शुरू हो गई। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2009 में ग्वालियर से एक बार फिर से यशोधरा राजे सिंधिया को मौका दिया गया औऱ उन्होंने फिर से कांग्रेस के आशोक सिंह को हरा दिया।
यशोधरा राजे ग्वालियर का मजबूत चेहरा बन चुकी थीं और बीजेपी भी ग्वालियर में जमीनी पकड़ बना चुकी थी। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने यहां से नरेंद्र सिंह तोमर को मैदान में उतारा। यशोधर राजे के जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए तोमर ने कांग्रेस के अशोक सिंह को हराया। राजनीतिक इतिहास के अनुसार ग्वालियर लोकसभा सीट पर कभी किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है। यहां पर किसी एक परिवार का दबदबा रहा है और वो है सिंधिया परिवार। कांग्रेस की ओर से माधवराव सिंधिया यहां से सांसद रह चुके हैं तो बीजेपी की ओर से विजयराजे और यशोधरा राजे सिंधिया यहां से सांसद रह चुकी हैं। ग्वालियर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 8 बार, बीजेपी को 4 बार और जनसंघ को 2 बार जीत मिल चुकी है। हालांकि वर्तमान में इस सीट पर कांग्रेस की पकड़ कुछ मजबूत हुई है क्योंकि ग्वालियर और शिवपुरी के अंतर्गत आठ विधानसभा सीट आती हैं। जिसमें से 7 पर कांग्रेस तो एक पर बीजेपी का कब्जा है।
ग्वालियर की 48.96 % आबादी शहरी क्षेत्र और 51.04% आबादी ग्रामीण क्षेत्र में आती है। यहां 5.5 फीसदी लोग अनुसूचित जनजाति के औप 19.59 फीसदी लोग अनुसूचित जाती के हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 18,77,003 मतदाता थे। जिसमें से 8,52,848 महिला और 10,24,155 पुरूष मतदाता थे। लोकसभा चुनाव 2014 में इस सीट पर 52.79 फीसदी वोटिंग हुई थी।
लोकसभा चुनाव 2014
वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के अशोक सिंह को शिकस्त दी थी। तोमर को जहां 4,42,796 वोट मिले थे तो वहीं अशोक सिंह को 4,13,097 वोट मिले थे। वहीं बसपा 6.88 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थी।
लोकसभा उम्मीदवार
|
राजनीतिक दल
|
वोट
|
वोट प्रतिशत
|
नरेंद्र सिंह तोमर
|
बीजेपी
|
4,42,796
|
44.88%
|
अशोक सिंह
|
कांग्रेस
|
4,13,097
|
41.87%
|
आलोक शर्मा
|
बसपा
|
68,196
|
6.91%
|
लोकसभा चुनाव 2009
इसके पहले वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की यशोधरा राजे सिंधिया ने कांग्रेस के अशोक सिंह को हराया था। यशोधरा को जहां 2,52,314 वोट मिले थे। तो वहीं अशोक सिंह को 2,25,723 वोट मिले। वहीं बसपा 13.09 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी।
लोकसभा उम्मीदवार
|
राजनीतिक दल
|
वोट
|
वोट प्रतिशत
|
यशोधरा राजे सिंधिया
|
बीजेपी
|
2,52,314
|
43.19%
|
अशोक सिंह
|
कांग्रेस
|
2,25,723
|
38.64%
|
अजब सिंह कुशवाहा
|
बसपा
|
76,481
|
13.09%
|
ग्वालियर और इसका किला उत्तर भारत के प्राचीन शहरों के केन्द्र रहे हैं। यह शहर गुर्जर प्रतिहार, तोमर तथा कछवाहा राजवंशो की राजधानी रहा है। संगीत के क्षेत्र में ग्वालियर की एक अलग पहचान है। ग्वालियर के किलों की विशेषता के कारण ही इसे जिब्राल्टर भी कहा जाता है।