Edited By meena, Updated: 22 Feb, 2021 05:39 PM
पन्ना दुनियाभर में हीरों के लिए मशहूर है। जहां हीरों की खदानों ने कई मजदूरों को रातों रात अमीर बना दिया। पन्ना में आज एक बार फिर एक मजदूर कि किस्मत चमकी और उसे 30 लाख की कीमत का हीरा मिला। मजदूर बेहद खुश है और उसका कहना है कि इन पैसों से बच्चों की...
पन्ना: पन्ना दुनियाभर में हीरों के लिए मशहूर है। जहां हीरों की खदानों ने कई मजदूरों को रातों रात अमीर बना दिया। पन्ना में आज एक बार फिर एक मजदूर कि किस्मत चमकी और उसे 30 लाख की कीमत का हीरा मिला। मजदूर बेहद खुश है और उसका कहना है कि इन पैसों से बच्चों की पढाई लिखाई करवाएगा। यह साल 2020 का पहला मौका है कि किसी मजदूर को एक साथ दो हीरे मिले हों।
जानकारी के अनुसार, इटवाखास ग्राम की किटहा हीरा खदान में भगवान दास कुशवाहा नाम के व्यक्ति को एक नहीं दो-दो हीरे मिले हैं इन हीरो की अनुमानित कीमत 30 लाख से ऊपर बताई जा रही है। हीरा पाकर मजदूर काफी खुश है उसका कहना है कि इस पैसे का अपने बाल बच्चों की पढ़ाई और घर की जो जिम्मेदारियां हैं उन पर खर्च करेगा।
बता दें कि इस साल में पहली बार दो हीरे इक्ट्ठे जमा हुए हैं। हीरे जमा करने पर पन्ना कलेक्टर ने मजदूर को माला पहनाकर बधाई दी और साथ में कहा कि वास्तव में बड़ी खुशी की बात है कि एक मजदूर पन्ना की इस रत्नगर्भा धरती में लखपति बन गया आज दो हीरे जमा हुए हैं। अब यह हीरा आने वाली हीरो की नीलामी में रखा जाएगा और 12% रॉयल्टी काटकर शेष पैसा एस मजदूर को मिल जाएगा।