कराटा कोच ने नेशनल खिलाड़ी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 31 Aug, 2019 01:23 PM

karata coach molested a national player

राजधानी भोपाल में नेशनल खिलाड़ी से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। कमला नगर पुलिस ने कराटे की एक नेशनल खिलाड़ी की रिपोर्ट पर उसके कोच के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि देश के बाहर टूर्नामेंट खेलने के दौरान दोनों की...

भोपाल(इजहार हसन खान): राजधानी भोपाल में नेशनल खिलाड़ी से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। कमला नगर पुलिस ने कराटे की एक नेशनल खिलाड़ी की रिपोर्ट पर उसके कोच के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि देश के बाहर टूर्नामेंट खेलने के दौरान दोनों की पहचान हुई थी। भोपाल लौटने के बाद कोच ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। खिलाड़ी ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत जहांगीराबाद पुलिस से की थी। पुलिस ने शून्य पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी कमला नगर थाने भेजी, जिसके बाद पुलिस को हिरासत में लिया।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार, बजरिया इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीए सेकेण्ड इयर की छात्रा है। वह कराटे की नेशनल खिलाड़ी भी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले वह एक टूर्नामेंट खेलने के लिए नेपाल गई थी। जहां उसकी पहचान अशोका गार्डन निवासी फैजल अली से हुई थी। फैजल ताईक्वांडो का इंटरनेशनल खिलाड़ी है और वह टूर्नामेंट में कराटे कोच बनकर नेपाल गया था। टूर्नामेंट से लौटने के बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत जुलाई के पहले सप्ताह में फैजल ने उसे मिलने के बुलाया था।

PunjabKesari

वह मिलने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने पहुंची तो फैजल उसे अपनी गाड़ी पर बिठाकर कमला नगर स्थित एक फ्लैट पर लेकर गया। यहां उसने जबरन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने जब विरोध किया तो फैजल ने उससे शादी करने का वायदा किया। इसके बाद वह दो-तीन बार उसे उसी फ्लैट में लेकर गया और शारीरिक संबंध बनाए। गत दिनों छात्रा ने जब फैजल पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। उसने किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!