MP में ASI को मिली काले कारनामे की सजा, पुलिस विभाग को शर्मसार करने के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

Edited By Desh Raj, Updated: 26 Nov, 2026 10:27 PM

asi gets punishment for misdeeds in mp

उज्जैन में एक बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस  विभाग को शर्मसार करने वाले मामले में ये कार्रवाई हुई है।

उज्जैन (विशाल ठाकुर): उज्जैन में एक बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस  विभाग को शर्मसार करने वाले मामले में ये कार्रवाई हुई है। दरअसल पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा भ्रष्टाचार संबंधी कार्रवाई के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सहायक उप निरीक्षक (ASI) मोहनलाल, पुलिस चौकी नैनावाद, थाना तराना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है।

 

PunjabKesari

क्या है मामला ?

आपको बता दें कि तराना क्षेत्र के ग्राम नैनावद में पदस्थ ASI मोहनलाल मालवीय के लिए 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए चाय दुकान संचालक जितेंद्र सिंह देवड़ा को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई 26 नवंबर को महाकाल परिसर स्थित चाय की दुकान पर की गई।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ईश्वर राजोरिया निवासी गोलवा ने लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि ASI मोहनलाल मालवीय ने परिवार की एक महिला और लड़की को जेल नहीं भेजने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में 6 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। बताया जा रहा है कि ASI ने सीधे पैसे लेने के बजाय रिश्वत की रकम चाय दुकान संचालक जितेंद्र सिंह देवड़ा को देने के लिए कहा था।

शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने चाय दुकान संचालक को 6 हजार रुपये दिए, पहले से मुस्तैद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। इस मामले में ASI मोहनलाल मालवीय और जितेंद्र सिंह देवड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक शेजवार सहित लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम शामिल रही थी। लिहाजा अब मामले में और कड़ी कार्रवाई करते हुए ASI मोहनलाल मालवीय को निलंबित कर दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!