चिकित्सा से राजनीति तक का सफर... डॉ. निशांत खरे पर हाईकमान ने जताया भरोसा, MP भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 06 Nov, 2026 03:48 PM

dr nishant khare appointed as mp bjp state office in charge

मध्य प्रदेश भाजपा ने  डॉ. निशांत खरे को भाजपा में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है...

भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा ने  डॉ. निशांत खरे को भाजपा में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ निशांत खरे के राजनीतिक सफर की बात करें तो वे मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। पेशे से प्लास्टिक सर्जन डॉ. खरे ने चिकित्सा क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई है।

PunjabKesari

इंदौर के रहने वाले डॉ निशांत खरे ने MBBS, MS (जनरल सर्जरी) और MCh (प्लास्टिक सर्जरी) की पढ़ाई की है। चिकित्सा क्षेत्र की उच्च शिक्षा उन्होंने मुंबई से प्राप्त की। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में डॉ. खरे लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वे मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

वर्तमान में डॉ. निशांत खरे भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष और ग्वालियर संभाग के प्रभारी हैं। अब प्रदेश भाजपा कार्यालय के प्रभारी पद की जिम्मेवारी सौंप कर हाईकमान ने उनपर भरोसा जताया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक सूची भी जारी कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!