Edited By meena, Updated: 22 Oct, 2026 07:10 PM

पुलिस सूत्रों के अनुसार, त्योहार के दौरान बेहतर पुलिस व्यवस्था और आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में शिवपुरी कोतवाली सहित जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी प्रभावित हुए हैं...
शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दीपावली के त्योहार से पहले पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने प्रशासनिक द्दष्टि से जिले के 19 थाना प्रभारियों के प्रभार बदल दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, त्योहार के दौरान बेहतर पुलिस व्यवस्था और आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में शिवपुरी कोतवाली सहित जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी प्रभावित हुए हैं।
