Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Oct, 2026 02:05 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां मंत्रालय में कई अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को नए विभागों में पदस्थ...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां मंत्रालय में कई अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को नए विभागों में पदस्थ किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मुश्ताक अली अंसारी, ब्रजेश अग्रवाल, गुलाब साव और ज्योति पटेल सहित अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारी अपने नए विभागों में कामकाज संभालेंगे। वहीं, राजपाल बघेल को 29 सितंबर को खनिज विभाग में पदस्थ किया गया था। अब उनकी इस पोस्टिंग में संशोधन करते हुए उन्हें साप्रवि-10 में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह मुश्ताक अली अंसारी को लोक निर्माण विभाग से स्थानांतरित कर खनिज विभाग में पदस्थ किया गया है।

इन अधिकारियों के भी बदले विभाग
ब्रजेश अग्रवाल को नगरीय प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर लोक निर्माण विभाग में भेजा गया
गुलाब साव को वित्त विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया
ज्योति पटेल को सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किया गया