MP भाजपा को बड़ा झटका, एक साथ 5 BJP पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल

Edited By meena, Updated: 29 Sep, 2026 05:40 PM

major setback for mp bjp five bjp councilors quit the party simultaneously and

यहां भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। नगर पालिका के 5 भाजपा पार्षद पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। नगर निकाय चुनाव से पहले...

टीकमगढ़ : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। नगर पालिका के 5 भाजपा पार्षद पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह एक बेहद अच्छी खबर मानी जा सकती है। कांग्रेस विधायक ने भोपाल में सभी पार्षदों को पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस में ज्वाइनिंग कराई। पार्षदों ने भाजपा में उपेक्षा के आरोप लगाए।

PunjabKesari

टीकमगढ़ नगर पालिका के पार्षद राखी यादव, रामकुमार यादव, छीताबाई कुशवाहा, अंशुल जैन मोना और अरविंद रजक मंगलवार को टीकमगढ़ से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के साथ भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे और सिनियर नेता महेंद्र सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्षदों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि सभी पार्षद करीब 1 साल पहले 13 सितंबर 2025 को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और आज फिर से कांग्रेस की ओर रुख किया है।

PunjabKesari

वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं ने पांचों पार्षदों का स्वागत करते हुए कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस का संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्षदों की घर वापसी से टीकमगढ़ नगर पालिका में एक बार फिर कांग्रेस पार्षदों की संख्या 10 से बढ़कर 15 हो गई है।

पार्षदों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से टीकमगढ़ नगर पालिका में उठापटक चल रही थी। पार्षदों का कहना है कि उनको अपने वार्ड में काम करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा में उन्हें कभी सम्मान नहीं मिला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!