Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Nov, 2026 12:14 PM

MP desk: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में से एक भयानक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार तड़के एक नामी व्यापारी के तीन मंजिला मकान में आग लगी है। हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके...
कटनी (संजीव वर्मा): मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दीपावली की रात तीन मंजिला इमारत में स्थित क्रॉकरी की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बरही कस्बे में सोमवार आधी रात के आसपास हुई।
आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में दुकान संचालक पूरन अग्रवाल (77), उनकी पत्नी चंद्रकला (74), बहू पूनम, पोतियों आर्या (14) और अन्वी (6) तथा दो महीने के एक शिशु की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिशु ने अपनी मां पूनम की गोद में ही दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना के बाद पूरे कस्बे में शोक की लहर फैल गई।