टाइगर श्रॉफ मामले में बड़ा एक्शन, मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर से 11वें संदिग्ध को पकड़ा

Edited By meena, Updated: 24 Oct, 2026 05:34 PM

major development in the tiger shroff case mumbai crime branch arrests 11th sus

उसकी पहचान प्रांजल ठाकरान के रूप में बताई जा रही है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इस मामले में वह 11वां संदिग्ध है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान प्रांजल ठाकरान के रूप में बताई जा रही है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इस मामले में वह 11वां संदिग्ध है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों शहरों की क्राइम ब्रांच ने देर रात इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि प्रांजल अपने भाई का इलाज कराने के लिए इंदौर आया था और पिछले पांच दिनों से इसी क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान मुंबई और इंदौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उसे हिरासत में लिया।

फिलहाल मामले में संदिग्ध की भूमिका और उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत बयान का इंतजार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!