MP की राजनीति में बड़ा उलट फेर, ये नेता थामेंगे कांग्रेस का हाथ ! नकुलनाथ बोले- छिंदवाड़ा से घर वापसी की शुरुआत हुई

Edited By meena, Updated: 17 Oct, 2026 07:51 PM

major blow to the bjp amit saxena joins the congress

नकुलनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम मोहन यादव पांढुर्णा दौरे में किए किसानों के वादों को भूल गए हैं। हमारी मांग है कि सरकार छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करें...

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह) : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने कांग्रेस में वापसी की है। अमित सक्सेना ने कल शुक्रवार को भाजपा की प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस फैसले को जिले में भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। इस दौरान पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में घर वापसी की शुरुआत छिंदवाड़ा से हुई है। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने आतिशबाजी हुई और भारी मात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PunjabKesari

नकुलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम मोहन यादव पांढुर्णा दौरे में किए किसानों के वादों को भूल गए हैं। हमारी मांग है कि सरकार छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करें।

PunjabKesari

किसानों के मुद्दे पर आंदोलन के बाद बढ़ा था विवाद

अमित सक्सेना का यह कदम किसानों के मुद्दे पर हाल ही में किए गए आंदोलन और भाजपा संगठन के साथ बढ़े विवाद के बाद सामने आया है। दो दिन पहले ही उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल आमसभा की थी और कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्य शासन के नाम ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने, चौसरा में प्रस्तावित न्यूक्लियर प्लांट का काम रोकने, किसानों को चार गुना मुआवजा देने तथा पानी की व्यवस्था के लिए कुएं और ट्यूबवेल खुदवाने जैसी मांगें उठाई थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!