MP के युवा कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत, परिवार समेत राजनीतिक गलियारों में पसरा मातम

Edited By meena, Updated: 10 Oct, 2026 02:34 PM

mp congress loses leader in neemuch road accident

मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक दिल दहला देने वाली और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सिटी थाना क्षेत्र के बोरखेड़ी कला गांव के...

नीमच (मूलचंद खींची) : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक दिल दहला देने वाली और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सिटी थाना क्षेत्र के बोरखेड़ी कला गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में सक्रिय युवा कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस अचानक हुए हादसे से पूरे इलाके और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

PunjabKesari

नीमच के सिटी थाना अंतर्गत बोरखेड़ी कला गांव के पास तेज रफ्तार बाइक और वैन के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में सरवानिया महाराज निवासी पप्पू पाल और अभिषेक मालू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 40 वर्षीय अभिषेक मालू को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

PunjabKesari

मृतक अभिषेक मालू सरवानिया महाराज के एक सक्रिय और ऊर्जावान युवा कांग्रेस नेता थे। वे हाल ही में पार्टी के एक बड़े कार्यक्रम यानी 'वोट चोरी' के खिलाफ निकाली गई रैली में बढ़-चढ़कर शामिल हुए थे। किसी ने यह कल्पना तक नहीं की थी कि जनता के बीच सक्रिय रहने वाला यह युवा चेहरा इतनी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह जाएगा। उनकी इस आकस्मिक और असमय मौत से कांग्रेस परिवार में गहरा सन्नाटा और शोक का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!