MP में बड़ा कांड! शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए, सच्चाई जान परिजन भी सन्न; पूरा मामला जान उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Oct, 2026 11:58 AM

major incident in mp a young woman was

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जीवनसाथी एप के जरिए पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। 31 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने भिण्ड के गोहद निवासी प्रदीप उर्फ दीपक...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जीवनसाथी एप के जरिए पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। 31 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने भिण्ड के गोहद निवासी प्रदीप उर्फ दीपक मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। घटनास्थल बहोड़ापुर क्षेत्र का होने के कारण मामले की विवेचना बहोड़ापुर थाना पुलिस को सौंपी गई है।

उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के तुलसी अटारा निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान जीवनसाथी एप के जरिए लहार निवासी प्रदीप मिश्रा से हुई थी। दोनों के बीच फोन और वाट्सऐप पर बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि प्रदीप ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद अप्रैल 2025 में वह उसे शादी का झांसा देकर उरवाई गेट स्थित अपने दोस्त के किराये के कमरे पर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार उसे उसी कमरे तथा उरवाई गेट के पास स्थित होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत के अनुसार करीब एक वर्ष पहले प्रदीप युवती के घर उसके माता-पिता से मिलने पहुंचा था। इस दौरान युवती के परिजनों को वह पसंद नहीं आया और उसके शादीशुदा होने की जानकारी सामने आने पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि इसके बाद प्रदीप ने उसके माता-पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया और खुद को गैंगस्टर बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में युवती ने दावा किया कि इस घटना के बाद उसके पिता को पैरालिसिस और ब्रेन हेमरेज हो गया।

युवती ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2025 में प्रदीप ने उसे आखिरी बार उरवाई गेट स्थित कमरे पर बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। वह उसे ग्वालियर आने पर जान से मारने की धमकी देता है और पिस्टल रखता है। युवती का आरोप है कि आरोपी कई बार उसके घर पहुंचकर परिवार को धमकाता और घर के बाहर बैठा रहता है। डर के कारण उसने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने कंपू थाना पुलिस से शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज किया और घटनास्थल बहोड़ापुर क्षेत्र का होने पर केस डायरी बहोड़ापुर थाने भेज दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!