शादी का झांसा देकर युवक 4 साल तक नर्स से बनाता रहा संबंध, अब दूसरी युवती से की सगाई, मामला दर्ज

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Sep, 2026 06:08 PM

gwalior nurse alleges 4 year relationship fraud

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में एक नर्स ने अपने परिचित युवक पर शादी का भरोसा देकर करीब चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में एक नर्स ने अपने परिचित युवक पर शादी का भरोसा देकर करीब चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर चुकी है और निजी अस्पताल में नौकरी करती है। वर्ष 2022 में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और धीरे-धीरे नजदीकियां हो गईं।

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान श्रीकांत ने उससे शादी करने की बात कही। शादी का भरोसा मिलने के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। युवती का कहना है कि जब भी उसने संबंध बनाने से इनकार किया, आरोपी शादी का वादा कर उसे भरोसे में ले लेता था। इसके बाद यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।

शिकायत के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को श्रीकांत आखिरी बार पीड़िता के संपर्क में आया और उसके कमरे पर गया था। इसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। उसने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी और बातचीत भी कम कर दी।

जब पीड़िता ने उससे अचानक बदले व्यवहार की वजह पूछी तो आरोपी ने कथित तौर पर अलग जाति होने का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बीच युवती को जानकारी मिली कि श्रीकांत ने किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली है। यह जानकारी मिलने के बाद उसने आरोपी से इस बारे में सवाल किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही।

पीड़िता के मुताबिक, शिकायत की बात सामने आने पर श्रीकांत ने उसे आत्महत्या करने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने थाटीपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत के आधार पर श्रीकांत शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!