इमरती देवी ने भाजपा के मंच पर बैठने से किया इनकार! बोली- वहां हत्यारे बैठे हैं, सांसद, जिलाध्यक्ष समेत कई नेता थे मौजूद

Edited By meena, Updated: 19 Sep, 2026 02:14 PM

imarti devi refused to take a seat on the bjp stage

कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर सांसद भरत सिंह कुशवाहा ने स्वयं मंच से उठकर माइक संभाला और इमरती देवी को मंच पर आने के लिए बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वे मंच पर नहीं पहुंचीं और नीचे कार्यकर्ताओं के बीच ही बैठी रहीं...

डबरा (भरत रावत) :  सेवा संकल्प अभियान के तहत जलसा गार्डन में आयोजित “मेरा सपनों का भारत—चित्र सेवा” कार्यक्रम के दौरान उस समय राजनीतिक चर्चा तेज हो गई, जब पूर्व मंत्री इमरती देवी मंच पर नहीं पहुंचीं। कार्यक्रम के मंच पर लगाए गए बैनर में भी उनकी तस्वीर नजर नहीं आई।

PunjabKesari

कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर सांसद भरत सिंह कुशवाहा ने स्वयं मंच से उठकर माइक संभाला और इमरती देवी को मंच पर आने के लिए बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वे मंच पर नहीं पहुंचीं और नीचे कार्यकर्ताओं के बीच ही बैठी रहीं।

मीडिया से बातचीत में इमरती देवी ने मंच पर नहीं जाने को लेकर कहा कि वे किसी से नाराज नहीं हैं और खुद को पार्टी की छोटी सी कार्यकर्ता मानती हैं। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं के बीच बैठना ही उन्हें उचित लगता है।

PunjabKesari

मंच पर बैठे लोगों को लेकर इमरती देवी ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “मंच पर हत्यारे और हत्या के आरोपी भी बैठे हुए हैं।” उन्होंने ऐसे लोगों के साथ मंच साझा करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे अच्छे लोगों के साथ बैठना पसंद करती हैं। पोस्टर और बैनर में फोटो नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे एक कार्यकर्ता हैं और हर कार्यकर्ता का फोटो पोस्टर पर नहीं लगाया जाता।

PunjabKesari

वहीं, बुलाए जाने के बावजूद मंच पर नहीं जाने के सवाल पर इमरती देवी ने कहा कि “मैं अपनी मर्जी की मालिक हूं।” उन्होंने समय के बदलाव को लेकर भी कहा—“समय सबका बदलता है, पहले किसी और का था, अब किसी और का है और आगे किसी और का होगा।” 

PunjabKesari

कौन-कौन थे मंच पर मौजूद

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आकाश डाकरे, ब्लॉक बीआरसीसी विवेक कुमार चोकोटिया, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरा से दिनेश दिनकर, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, जसदीप संधू, केशव बघेल, कुलदीप यादव, रानी देवी कुशवाह, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, वीरेंद्र जैन, जितेंद्र रावत और वीरेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इमरती देवी के इन बयानों के बाद कार्यक्रम में मंच व्यवस्था से लेकर राजनीतिक समीकरणों तक को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वहीं मंच पर मौजूद जिसस नेता पर इमरती देवी ने तंज कसा है, इस पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!