Edited By Desh Raj, Updated: 09 Sep, 2026 11:04 PM

सागर अवैध शराब मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है ।
(इजहार खान): सागर अवैध शराब मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है । दरअसल सागर जहरीली शराब मामले की न्यायिक जांच के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदेश दे दिए हैं। सागर शराब कांड में CM मोहन यादव का ये बड़ा एक्शन माना जा रहा है। सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। दिलीप कुमार ने सागर संभाग आयुक्त के रूप में कमान संभाली है, जबकि इरशाद वली नए आईजी के रूप में संभाग की पुलिस व्यवस्था देखेंगे।
दिलीप कुमार ने सागर संभाग आयुक्त पद की कमान संभालते हुए मामले की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। जबकि इरशाद वली को सागर संभाग की पुलिस जिम्मेदारी सौंपी गई है, इरशाद वली सागर संभाग के नए IG बनाए गए हैं।
जहरीली शराब से हुए मौतों पर सीएम गंभीर है और मामले में मुख्यमंत्री का सख्त और निर्णायक प्रशासनिक फैसला सामने आया है। इसके साथ ही लापरवाही और अनियमितता पर जीरो टॉलरेंस और जवाबदेही तय करने के सख्त निर्देश हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव का ने साफ संदेश देते हुए आम जन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही है। न्यायिक जांच के जरिए घटना के कारणों, प्रशासनिक स्तर पर हुई संभावित चूक और अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। सरकार ने संकेत दिया है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सागर संभाग में नए प्रशासनिक और पुलिस नेतृत्व की नियुक्ति को सरकार के गंभीर और निर्णायक रुख के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस एक्शन को सागर शराब कांड में जवाबदेही तय करने के साथ ही अवैध शराब के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।