नेपाल में MP के कई लोगों के फंसे होने की आशंका, CM मोहन ने बनवाया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी
Edited By meena, Updated: 27 Aug, 2026 01:43 PM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। इस त्रासदी के बीच मध्यप्रदेश के कई निवासी भी वहां फंसे हुए हैं...
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। इस त्रासदी के बीच मध्यप्रदेश के कई निवासी भी वहां फंसे हुए हैं। सीएम डॉ. यादव का कहना है कि राज्य सरकार संकट के समय अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकार ने जनता की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नेपाल में आई आपदा के बीच मध्यप्रदेश वासियों की मदद के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रभावितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।
सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर: 9818963273 और recp1mpbhawan@mp.gov.in ये हैं। नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
Related Story

Dubai में CM मोहन यादव का बड़ा निवेश मिशन! MP में करोड़ों के निवेश की तैयारी, Global Investors से...

MP के इस पूर्व IPS अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी, CM मोहन यादव के बने सलाहकार, आदेश जारी

CM मोहन की दिल्ली में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से अहम मुलाक़ात, MP की सियासी फिजा में बढ़ी हलचल

Teacher’s Day पर CM मोहन यादव का शिक्षा अधिकारियों को मंत्र, ‘कोई बच्चा पीछे न रहे’, 90% रिजल्ट का...

जनता की शिकायतों से लेकर अफसरों के एक्शन तक, CM मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘जनविश्वास पोर्टल’

MP में धार्मिक पर्यटन को नई उड़ान! जनापाव बनेगा प्रमुख तीर्थस्थल, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश पहुंचे CM मोहन यादव: पत्नी संग की पूजा-अर्चना, प्रदेश के लिए मांगी...

बंडा-शाहगढ़ में जहरीली शराब से मौतों पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दोषियों को नहीं बख्शेंगे

MP में अचानक 11 IAS अफसरों के तबादले, सरकार ने जारी किए आदेश

शिक्षक दिवस पर TET को लेकर बड़ा फैसला, CM मोहन यादव बोले- ऑफलाइन होगी परीक्षा