Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Aug, 2026 04:33 PM

मोहन सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 32 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 32 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में 2016 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के जिला पंचायत CEO, अपर कलेक्टर, SDM और नगर निगम आयुक्त बदले गए हैं।
सबसे बड़ा बदलाव ग्वालियर और सतना नगर निगम में देखने को मिला है। ग्वालियर नगर निगम के कमिश्नर पद पर 2018 बैच के IAS अधिकारी अभिषेक चौधरी को नियुक्त किया गया है। वहीं 2019 बैच के IAS अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को सतना नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है।
10 जिलों के जिला पंचायत CEO बदले
तबादला सूची में करीब 10 जिलों के जिला पंचायत CEO को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। कई अधिकारियों को जिला पंचायत CEO के साथ अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को राज्य शासन के विभिन्न विभागों में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

कई SDM और अपर कलेक्टरों की भी नई पोस्टिंग
सरकार की ओर से जारी आदेश में कई अधिकारियों को अपर कलेक्टर और SDM की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को नगर निगमों में आयुक्त और अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल में 2016 से 2024 बैच तक के IAS अधिकारी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब कई जिलों और नगरीय निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। तबादला आदेश के तहत अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।