MP में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों को मिले नए कलेक्टर

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Jul, 2026 12:20 PM

mp transfers 20 ias officers 6 new collectors

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 20 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए।

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 20 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए। हाल ही में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद यह पहला व्यापक प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। इस बदलाव में छह जिलों को नए कलेक्टर मिले हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों और जिम्मेदारियों की कमान सौंपी गई है।

PunjabKesari

सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक नियुक्त किया है। वहीं डॉ. सुदाम पी. खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इंदौर संभाग की कमान अब भास्कर लक्षकार संभालेंगे, जिन्हें नया संभागायुक्त बनाया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई को जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें उद्योग एवं एमएसएमई विभाग का दायित्व भी दिया गया है। दूसरी ओर, मनीष सिंह को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन जिलों को मिले नए कलेक्टर

PunjabKesari

सरकार ने छह जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की है।

रतलाम – अजय कटेसरिया
शहडोल – मिशा सिंह
अनूपपुर – रत्नाकर झा
खरगोन – गुरु प्रसाद
मंदसौर – दिव्यांक सिंह
आगर मालवा – डॉ. शेर सिंह मीना

वहीं, पूर्व कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। केदार सिंह को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। अदिति गर्ग को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में ओएसडी सह आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि प्रीति यादव को औद्योगिक विकास निगम, इंदौर का कार्यकारी संचालक बनाया गया है। भव्या मित्तल अध्ययन अवकाश पर जाने के कारण खरगोन में नई नियुक्ति की गई है।

UCC ड्राफ्ट से जिला प्रशासन तक

रतलाम के नए कलेक्टर अजय कटेसरिया की नियुक्ति विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने पदोन्नति नियम-2025 तैयार करने और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब पहली बार उन्हें किसी जिले की कमान सौंपी गई है।

PunjabKesari

विभागों में भी बड़े बदलाव

सरकार ने कई प्रमुख विभागों में भी नई जिम्मेदारियां तय की हैं। संदीप यादव को जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है और केन-बेतवा सहित प्रमुख परियोजनाओं की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी। ई. रमेश कुमार को नर्मदा घाटी विकास (NVD) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं सचिन सिन्हा को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। राघवेंद्र सिंह अब वन विभाग के प्रमुख सचिव होंगे और उनके पास आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा

सरकार का यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल आगामी विकास योजनाओं, निवेश, अधोसंरचना परियोजनाओं और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों की नियुक्तियों के साथ कई जिलों और विभागों में प्रशासनिक प्राथमिकताओं के बदलने की संभावना भी जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!