सीएम का काफिला रोकने वाले SP का तबादला, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By meena, Updated: 20 Jul, 2026 05:21 PM

tikamgarh sp transferred after stopping cm s convoy

मध्य प्रदेश में रविवार को टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई का तबादला भोपाल पुलिस मुख्यालय कर दिया गया है। गृह विभाग, भोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया...

भोपाल : मध्य प्रदेश में रविवार को टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई का तबादला भोपाल पुलिस मुख्यालय कर दिया गया है। गृह विभाग, भोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री के दौरे के समय प्रोटोकॉल का उल्लंघन और भाजपा नेताओं की नाराजगी इस बड़े फेरबदल के पीछे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पूरा मामला मुख्यमंत्री के टीकमगढ़ दौरे से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, 17 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव टीकमगढ़ दौरे पर थे। वे रेलवे स्टेशन और उत्सव भवन में कार्यक्रमों के बाद पुलिस लाइन हेलीपैड वापस लौट रहे थे। इसी बीच एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने कुछ स्कूली बच्चों के साथ उनका काफिला बीच रास्ते में ही रुकवा दिया। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने काफिला रोककर मुख्यमंत्री से पुलिस लाइन परिसर में बने नए पुलिस कंट्रोल रूम का उद्घाटन कराने का आग्रह किया। हालांकि, यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के तय सरकारी दौरे में शामिल नहीं था। सूत्रों की मानें तो एसपी के इस कदम को मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन माना गया जिसके बाद उनके खिलाफ तबादला आदेश जारी किया गया।

भाजपा नेताओं की शिकायत भी बनी वजह

सूत्रों की मानें तो तबादले की दूसरी बड़ी वजह भाजपा नेताओं की शिकायत रही। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत और पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से एसपी की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि एसपी जनप्रतिनिधियों की बातों को अनदेखा करते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री के भोपाल लौटते ही एसपी के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई को हटाकर 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार अग्रवाल को टीकमगढ़ जिले की कमान सौंपी गई है।

जिक्रयोग है कि मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों के तबादले किए। जिसमें दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई, जबकि एक अधिकारी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। सरकार ने टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर भेजा है। मंडलोई ने अक्टूबर 2024 से टीकमगढ़ जिले की कमान संभाल रखी थी और अब वे मुख्यालय स्तर पर अपनी सेवाएं देंगे। उनके स्थान पर सुधीर कुमार अग्रवाल को टीकमगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अग्रवाल इससे पहले श्योपुर जिले में एसपी के रूप में कार्य कर रहे थे। वहीं श्योपुर जिले की कमान मोती उर रहमान को सौंपी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!