राज्य में IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, पांच जिला पंचायतों के CEO की तबादला सूची जारी; जानें किसे कहां भेजा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jul, 2026 10:48 AM

reshuffle of charges for ias officers in the state transfer list of ceos

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी आदेश के तहत पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन...

रायपुर:  छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी आदेश के तहत पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) का तबादला किया गया है। साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को राज्य शहरी विकास अभिकरण (एसयूडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार, रेमिजियुस एक्का (भा.प्र.से. 2011) अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ एसयूडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आदेश के तहत गजेन्द्र सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से स्थानांतरित कर जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुरुचि सिंह को जिला पंचायत राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से स्थानांतरित कर आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई बनाया गया है।

PunjabKesari


इसके अलावा जयंत नाहटा को जिला पंचायत दंतेवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से स्थानांतरित कर जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। सरकार ने एम. भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ को जिला पंचायत दंतेवाड़ा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह तनय खत्रा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा को जिला पंचायत बस्तर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!