राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई TI, SI समेत अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jun, 2026 07:19 PM

major administrative reshuffle in the state transfer orders issued for several

कोरबाः छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां पुलिस विभाग में कई थाना प्रभारियों, एसआई समेत अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके लिए पुलिस अधिक्षक की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था...

कोरबाः छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां पुलिस विभाग में कई थाना प्रभारियों, एसआई समेत अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके लिए पुलिस अधिक्षक की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है।  

जारी सूची के मुताबिक, कोतवाली थाना प्रभारी एम. बी. पटेल को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब कटघोरा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी को कोरबा कोतवाली का नया थाना प्रभारी (TI) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पाली सम्बद्ध किया गया है।

PunjabKesari

वहीं, उप निरीक्षक शिव कुमार कोसरिया को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना सिविल लाइन रामपुर, सउनि धनंजय जाटवर को थाना बालकोनगर से थाना सिविल लाइन रामपुर के साथ सउनि अनिल खाण्डे और शनि कुमार का भी तबादला किया गया है। शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध, मारपीट और सरेआम हो रही हत्या की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!