राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ कई अधिकारियों के तबादले, जारी हुई नई सूची

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Jun, 2026 07:21 PM

state witnesses major administrative reshuffle mass transfer of officials annou

छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

PunjabKesari

इस तबादला सूची में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बलौदाबाजार और मोहला-मानपुर सहित कई जिलों के आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं। विभाग ने सहायक आयुक्तों, आबकारी उपनिरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भी नई पदस्थापना दी है।

PunjabKesari

सरकार के इस फैसले को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार और प्रशासनिक कसावट से जोड़कर देखा जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब कई जिलों में नई टीम जिम्मेदारी संभालेगी। तबादला आदेश जारी होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!