पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई टीआई, उपनिरीक्षक समेत ASI की तबादला सूची जारी, यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Jul, 2026 05:12 PM

major reshuffle in the police department transfer list released for several ti

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में से प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां पुलिस विभाग में एक दर्जन से अधिक थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने इसके...

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में से प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां पुलिस विभाग में एक दर्जन से अधिक थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने इसके लिए आदेश जारी किया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

आदेश के अनुसार, दिलीप करण नायक को थाना प्रभारी सटई, प्रशांत सेन को थाना प्रभारी बक्सवाहा, रीता सिंह को थाना प्रभारी बड़ामलहरा, रामसिया चौधरी को थाना प्रभारी भगवा, सुनीता बिदुआ को महिला थाना प्रभारी, रिपुदमन सिंह को थाना प्रभारी ईसानगर तथा ओशो गुप्ता को थाना प्रभारी गढ़ीमलहरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी को जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक आकांक्षा शर्मा को पड़रिया चौकी, सुमित सुमन को चंदननगर चौकी, मोहर सिंह को घुवारा चौकी, गिरजेश राजा को काकुनपुरा चौकी, धर्मेंद्र त्रिपाठी को अक्टोहा चौकी तथा प्रमोद रोहित को लुगासी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत निरीक्षक सुरभि शर्मा, प्रतिभा श्रीवास्तव और मनोज गोयल को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक किशोर पटेल और राजेंद्र बागरी को थाना सिविल लाइन, सत्येंद्र यादव को पुलिस लाइन से नौगांव, मीना खरे को लवकुशनगर से कोतवाली, एएसआई कमला सिंह को थाना लवकुशनगर, राम बहादुर प्रजापति को ईसानगर तथा सोहन सैयाम को कोतवाली में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने प्रभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!