दतिया में भाजपा को सियासी झटका, तीन भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल

Edited By meena, Updated: 18 Jul, 2026 01:42 PM

political setback for bjp in datia three bjp leaders join congress

दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। भाजपा के तीन...

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। भाजपा के तीन पूर्व पार्षदों ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में पूर्व पार्षद बृजेंद्र वैश्य, अतुल यादव और अरविंद यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनता के बाद अब भाजपा के नेता भी कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इन नेताओं ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और रीति-नीति में विश्वास जताते हुए सदस्यता ली है।

कांग्रेस ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अब सभी मिलकर दतिया के विकास, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेंगे। उपचुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम को दतिया की राजनीति में अहम माना जा रहा है। वहीं, इस मामले पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!