भाजपा संगठन में फेरबदल, नगरीय निकाय, पंचायत और व्यवसायी प्रकोष्ठ में नई टीम का ऐलान

Edited By meena, Updated: 10 Jul, 2026 02:20 PM

new team announced for chhattisgarh urban bodies panchayat and business cell

छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार का दौर लगातार जारी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों में कार्यकारिणी पदाधिकारियों...

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार का दौर लगातार जारी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों में कार्यकारिणी पदाधिकारियों और संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला संयोजक और सह-संयोजकों की नई नियुक्तियों का ऐलान किया है।

जारी सूची के अनुसार नगरीय निकाय प्रकोष्ठ और पंचायत प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। इसमें भी संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला संयोजक और सह-संयोजकों के नाम घोषित किए गए हैं।

पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना तथा विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाना है। आने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा लगातार अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!