दतिया में भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा, आलाकमान ने इस नाम पर मुहर लगाकर सबको किया हैरान

Edited By meena, Updated: 22 Sep, 2026 05:33 PM

bjp district president announced for datia responsibility entrusted to madhaven

दतिया से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। दतिया बीजेपी में लंबे समय से संगठन को लेकर चल रही कवायद के बाद अब नए जिलाध्यक्ष के...

दतिया (नवल यादव) : दतिया से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। दतिया बीजेपी में लंबे समय से संगठन को लेकर चल रही कवायद के बाद अब नए जिलाध्यक्ष के नाम पर तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने दतिया जिले के नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने माधवेंद्र सिंह परिहार को दतिया बीजेपी की कमान सौंपी है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति की गई है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही दतिया बीजेपी संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। माधवेंद्र सिंह परिहार के सामने अब जिले में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

PunjabKesari

विधानसभा उपचुनाव के बाद से जिला संगठन में अध्यक्ष पद समेत पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। तब से नए नेतृत्व की नियुक्ति का इंतजार चल रहा था। माधवेंद्र परिहार लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पहले भी संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं। उनकी नियुक्ति को पार्टी के संगठन को दोबारा सक्रिय करने की दिशा में एक जरूरी कदम माना जा रहा है।

माधवेंद्र परिहार के सामने अब जिला संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना और आने वाली राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना उनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!