MP में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं की कार नाले में बही, 8 की दर्दनाक मौत

Edited By meena, Updated: 19 Sep, 2026 01:17 PM

car carrying pilgrims swept into a drain in agar malwa 8 die tragically

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी कार नाले के तेज बहाव में बह गई...

आगर मालवा (फहीम कुरैशी) : मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी कार नाले के तेज बहाव में बह गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, हादसा नलखेड़ा के पास हुआ। सभी लोग एक कार में सवार होकर मां बगलामुखी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास मौजूद बरसाती नाले को पार करते समय उनकी कार अचानक तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई। देखते ही देखते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि कार नाले में बह गई और चीख पुकार मच गई।

PunjabKesari

नलखेड़ा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज शशि उपाध्याय ने बताया कि यह हादसा ज़िला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर नलखेड़ा कस्बे में बगलामुखी मंदिर के पास हुआ। उन्होंने बताया कि ओडिशा से आए श्रद्धालुओं की कार बारिश के पानी से लबालब भरे नाले में गिर गई और उसमें सवार तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत सभी आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक उज्जैन का ड्राइवर भी बताया जा रहा है।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि नलखेड़ा पुलिस ने बचाव अभियान चलाया, शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंत में कार को भी निकाला गया। सभी मृतक उड़ीसा के बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!