Indore में भयानक हादसा, सांची दुग्ध प्लांट का कंप्रेसर फटने से भीषण ब्लास्ट, कर्मचारी मौके पर खत्म,1 घायल

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Sep, 2026 09:29 PM

massive blast caused by compressor explosion at sanchi milk plant

इंदौर में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है। सांची दुग्ध प्लांट का कंप्रेसर फटने से भीषण ब्लास्ट हुआ और इस हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है। सांची दुग्ध प्लांट का कंप्रेसर फटने से भीषण ब्लास्ट हुआ और इस हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है।

दरसअल लसूडिया थाना क्षेत्र के मांगलिया स्थित सांची दुग्ध संघ के मुख्य प्लांट में शुक्रवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट परिसर में काम के दौरान अचानक कंप्रेसर में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि उसकी आवाज से पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह कर्मचारी प्लांट में अपने नियमित काम में जुटे हुए थे, तभी अचानक कंप्रेसर में अत्यधिक दबाव या तकनीकी खराबी के कारण अचानक भीषण धमाका हो गया। ब्लास्ट की चपेट में पास ही काम कर रहे दो कर्मचारी आ गए। हादसे में 33 वर्षीय विनोद पिता बालमुकुंद चराड़, मूल निवासी जिला सागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 34 वर्षीय तेजसिंह पिता सज्जन सिंह, निवासी सिंगापुर टाउनशिप, इंदौरगंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए।​

घटना के तुरंत बाद प्लांट में मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने लसूडिया पुलिस को सूचना दी और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और गंभीर रूप से घायल तेजसिंह को तत्काल पास के अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतक विनोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

​लसूडिया थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिक जांच शुरू करते हुए मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा मशीन में तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से हुआ, इसकी गहन जांच की जा रही है। इसके लिए फॉरेंसिक टीम और औद्योगिक सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि कंप्रेसर फटने की सही वजहों का पता लगाया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!