Edited By meena, Updated: 03 Sep, 2026 05:06 PM

भोपाल में चल रही सीलिंग की कार्रवाई पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है...
भोपाल (इजहार खान) : भोपाल में चल रही सीलिंग की कार्रवाई पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूरे भोपाल के व्यापारी परेशान हो रहे हैं। हमारे विभाग के सभी बड़े अधिकारी आज दिल्ली में है। वकीलों के साथ चर्चा करके कोई ना कोई मार्ग निकाला जाएगा। मास्टर प्लान को लेकर भी चर्चा हो रही है। जल्द ही उस पर भी निर्णय होगा।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सेवा संकल्प अभियान पर कहा कि पूरे प्रदेशभर में यह अभियान चलाया जाएगा। हमारा प्रयास है की 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर बूथ स्तर पर कमसे कम 100 दीप जलाए जाए।
वहीं राहुल गांधी के दौरे में हुए बदलाव पर कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह जो स्टेडियम मांग रहे हैं उस पर राजनैतिक रेलियां करने से हाई कोर्ट ने मना किया है। अगर उन्हें जरूरत हो यो वह वहीं चले जाए।
कैलाश विजयवर्गीय ने राम मंदिर में बदले गए विशेष कर्तव्य अधिकारी पर अखिलेश यादव के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर पर किसी तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। यह राम मंदिर के विरोध में थे।