Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Oct, 2026 04:10 PM

भोपालः मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर 11 जिलों में कलेक्टरों की नई पदस्थापना की है। सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त...
भोपालः मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर 11 जिलों में कलेक्टरों की नई पदस्थापना की है। सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। भरत यादव को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
तबादला सूची के अनुसार, कुमार सत्यम को बालाघाट से हरदा का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि आदित्य सिंह बालाघाट के नए कलेक्टर होंगे। नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा को एड्स नियंत्रण सोसाइटी और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास का संचालक बनाया गया है। उनकी जगह आशीष वशिष्ठ नर्मदापुरम के कलेक्टर होंगे। सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया गया है।
अंकित अस्थाना सिंगरौली के नए कलेक्टर होंगे। जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह को कृषि विपणन बोडर् का प्रबंध संचालक-सह-आयुक्त मंडी बनाया गया है। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जबलपुर भेजा गया है, जबकि रोहित सिसोनिया रायसेन के नए कलेक्टर होंगे। शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग में अपर आयुक्त राजस्व बनाया गया है। उनकी जगह परीक्षित संजयराव झाड़े शाजापुर के कलेक्टर होंगे।
भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है और पवन कुमार जैन को भिंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह को पन्ना और विवेक कुमार को बुरहानपुर का कलेक्टर बनाया गया है। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार ओगरे मऊगंज के कलेक्टर होंगे। हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को वाणिज्यिक कर विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। केसी गुप्ता को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जॉन किंग्सली ए.आर. को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का सचिव और शोभित जैन को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संकेत एस. भोंडवे को मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली के आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार तथा स्वतंत्र कुमार सिंह को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का सचिव बनाया गया है।
कुमार पुरुषोत्तम को उद्योग विभाग का सचिव और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की भी जानकारी दी गई है। संदीप केरकेट्टा को इंदौर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। अंशुमन राज को मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम का प्रबंध संचालक और समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का मिशन संचालक नियुक्त किया गया है।