Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Oct, 2026 11:57 AM

भोपालः मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द होने की सूचना मिली है। दरअसल, यहां राज्य सरकार कई जिलों के कलेक्टर बदलने जा रही है। इसके लिए लगभग तैयारी की जा चुकी है। हालांकि, अंतिम सूची मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा के बाद ही तय होगी। 2017 बैच के...
भोपालः मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द होने की सूचना मिली है। दरअसल, यहां राज्य सरकार कई जिलों के कलेक्टर बदलने जा रही है। इसके लिए लगभग तैयारी की जा चुकी है। हालांकि, अंतिम सूची मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा के बाद ही तय होगी। 2017 बैच के आईएएस अधिकारियों को जिले की कमान सौंपी जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, राज्य के हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, बालाघाट, पांढुर्णा, मंदसौर, सिंगरौली, नीमच, खंडवा, पन्ना और जबलपुर समेत कई जिलों में कलेक्टर बदले जाएगे। यहां लंबे समय से पदस्थ कलेक्टरों को हटाकर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि संभावित सूची में 2017 बैच के बचे हुए आईएएस अधिकारियों को प्रमुखता से शामिल किया जा सकता है।
इसके अलावा कुछ संभागों में कमिश्नर स्तर पर भी बदलाव हो सकता है। जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में नए कमिश्नर की पदस्थापना की चर्चा है। इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ को भी बदले जाने की चर्चा है। वहीं, प्रशासनिक फेरबदल में मंत्रालय और राजभवन स्तर पर भी कुछ पदों पर बदलाव की संभावना है।