केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ़्तार, CBI की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप

Edited By meena, Updated: 09 Oct, 2026 12:55 PM

kendriya vidyalaya principal arrested while accepting a bribe of 3 lakh

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को CBI ने एक बड़ी कार्रवाई की। यहां इटारसी में एक केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल और एक बिचौलिए को गिरफ़्तार किया है। उन पर स्कूल में मरम्मत का काम करने वाले कॉन्ट्रैक्टरों...

भोपाल : मध्य प्रदेश में शुक्रवार को CBI ने एक बड़ी कार्रवाई की। यहां इटारसी में एक केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल और एक बिचौलिए को गिरफ़्तार किया है। उन पर स्कूल में मरम्मत का काम करने वाले कॉन्ट्रैक्टरों के रुके हुए बिल पास करने के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि यह मामला 'भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम' के तहत दर्ज किया गया था। आरोप है कि प्रिंसिपल श्रद्धा पाठक ने भोपाल की कंपनियों को 'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस' (GeM) पोर्टल के ज़रिए मरम्मत का काम दिया था और उसी के 8 लाख रुपये के बिल को प्रोसेस करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने जाल बिछाया और पाठक तथा बिचौलिए किरत सिंह सराठे को 3 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने इटारसी और आगरा में आरोपियों के घरों और दफ़्तरों की तलाशी भी ली और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज़ ज़ब्त किए। साथ ही, भ्रष्टाचार के इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!