3 अक्टूबर को भोपाल आ सकते हैं अमित शाह, सहकारिता सम्मेलन और पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियां तेज

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Sep, 2026 01:49 PM

amit shah may visit bhopal on october 3

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश दौरा प्रस्तावित है।

भोपाल। (इजहार खान):  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश दौरा प्रस्तावित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे भोपाल में आयोजित सहकारिता से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही पुलिस विभाग की ओर से लगाई जाने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ भी प्रस्तावित है। 

दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम में पशुपालक सम्मेलन और सहकारिता से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल बताए जा रहे हैं। भेल दशहरा मैदान में होने वाले कार्यक्रम में मध्यप्रदेश समेत चार राज्यों के सहकारिता मंत्रियों की बैठक की भी तैयारी है। 

पुलिस प्रदर्शनी में नए आपराधिक कानूनों, पुलिस की कार्यप्रणाली, तकनीक, नवाचार और अपराध की घटना से लेकर न्याय प्रक्रिया तक की जानकारी आम लोगों को सरल तरीके से प्रदर्शित करने की तैयारी है।  फिलहाल अमित शाह के दौरे का आधिकारिक विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, इसलिए कार्यक्रम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!