अब इन कांग्रेस पदाधिकारियों को पार्टी दिखाएगी बाहर का रास्ता, दिवाली के बाद जारी होगी सूची

Edited By meena, Updated: 07 Nov, 2026 02:51 PM

preparations underway to take action against congress leaders absent from the de

प्रदेश संगठन ऐसे नेताओं की सूची तैयार कर रहा है, जिन्होंने रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। दीपावली के बाद संबंधित नेताओं से चर्चा कर आगे की कार....

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की महारैली में शामिल नहीं होने वाले पार्टी नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कारर्वाई की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश संगठन ऐसे नेताओं की सूची तैयार कर रहा है, जिन्होंने रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। दीपावली के बाद संबंधित नेताओं से चर्चा कर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री मलकीत सिंह ने इस संबंध में शनिवार को बताया कि दिल्ली नहीं जाने वाले नेताओं की सूची बनायी जा जा रही है। दीपावली के बाद नेताओं से चर्चा करके कारर्वाई की जाएगी।

दरअसल, एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से‘वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली'आयोजित की गई थी। इस रैली में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहले ही सात राज्यों में बड़े पैमाने पर अनुशासनात्मक कारर्वाई कर चुकी है। संगठन ने गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुल 202 पदाधिकारियों को निलंबित किया है।

जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक कारर्वाई मध्य प्रदेश में हुई है, जहां 60 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। इसके अलावा गुजरात में 49, पश्चिम बंगाल में 26, उत्तर प्रदेश में 11, तेलंगाना में 14, हरियाणा में 10 और झारखंड में 32 पदाधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कारर्वाई की गई है। यूथ कांग्रेस ने रैली में पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को संगठनात्मक अनुशासनहीनता का मामला माना है। इसी आधार पर संबंधित राज्यों के पदाधिकारियों के विरुद्ध निलंबन आदेश जारी किए गए हैं। संगठन की ओर से जारी आदेश में कारर्वाई की जद में आए पदाधिकारियों के नामों की सूची भी सार्वजनिक की गई है। निलंबन का आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। सात राज्यों में हुई इस कारर्वाई के बाद अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन ने भी रैली में शामिल नहीं होने वाले नेताओं की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हालांकि, प्रदेश में अभी किसी नेता के खिलाफ कारर्वाई की घोषणा नहीं की गई है। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दीपावली के बाद संबंधित नेताओं से चर्चा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!