बेहद दुखद! BJP के सीनियर विधायक का अचानक निधन, गम में डूबे कई नेता

Edited By meena, Updated: 30 Oct, 2026 05:55 PM

chhattisgarh bjp mla doman lal korsewada passes away

उनके निधन की खबर से परिवार समेत पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। CM साय समेत अन्य दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है...

डेस्क : राजनीतिक गलियारों से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आई है। जहां छत्तीसगढ़ भाजपा के सीनियर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार समेत पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। CM साय समेत अन्य दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा से विधायक थे। वे लंबे समय से बीमार थे और हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। कई दिग्गज नेता उनका हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचते थे। इसी क्रम में अभी दो दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था।

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनके निधन से भाजपा और क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके निधन से उनके पैतृक गांव अहिवारा में शोक की लहर दौड़ गई है। कोर्सेवाड़ा एक दिग्गज विधायक थे। वे अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक होने के साथ-साथ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!