भाजपा नेता और विधायक के बेटे का अचानक निधन, 35 की उम्र में अस्पताल में तोड़ा दम; परिजनों समेत पार्टी में शोक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Oct, 2026 11:56 AM

bjp leader and mla s son passes away suddenly breathes his last in

MP desk: मध्यप्रदेश के भिंड में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा नेता और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह (35) का मंगलवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वह...

MP desk: मध्यप्रदेश के भिंड में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा नेता और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह (35) का मंगलवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वह लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से परिजनों समेत बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे समय से लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) में उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था। लेकिन, उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आ रहा था। इसी बीच मंगलवार सुबह पुष्पेंद्र सिंह का निधन हो गया है।

विधायक के बेटे के निधन की खबर से उनके निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुष्पेंद्र सिंह अपने पीछे छह साल के बेटे को छोड़ गए हैं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!