भाजपा के पूर्व विधायक के निधन से दुखी हुए CM मोहन, घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Edited By meena, Updated: 19 Oct, 2026 01:54 PM

cm mohan paid tribute to former mla rameshwar akhand

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात...

उज्जैन (विशाल सिंह) : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के पूर्व महापौर एवं घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामेश्वर अखंड के मक्सी रोड स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अखंड के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

PunjabKesari

गौरतलब है कि रामेश्वर अखंड 76 वर्ष के थे। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। स्वर्गीय रामेश्वर अखंड उज्जैन की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। वे घट्टिया विधानसभा क्षेत्र से एक बार विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा उन्होंने उज्जैन नगर निगम के महापौर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही और दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर स्वर्गीय रामेश्वर अखंड के पुत्र डॉ. अनिल राज अखंड, चेतन राज अखंड, उनकी धर्मपत्नी शांति देवी अखंड सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!