Edited By meena, Updated: 19 Oct, 2026 06:10 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका हालचाल...
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री साय ने चिकित्सकों से भगत के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बता दें कि हाल ही में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात करने पहुंचे थे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उन्होंने विधायक रायमुनि भगत को जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि बताया था और इलाक में उनके योगदान का उल्लेख किया।