BJP को बड़ा झटका! रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले दिग्गज नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ, सियासी हलचल तेज़

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Oct, 2026 07:28 PM

record margin winner joins congress bjp gets a setback

मध्यप्रदेश की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर छिंदवाड़ा से सामने आ रही है, जहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर छिंदवाड़ा से सामने आ रही है, जहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व सांसद नकुलनाथ की मौजूदगी में अमित सक्सेना ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली और आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया।

अमित सक्सेना के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद नकुलनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में घर वापसी की शुरुआत छिंदवाड़ा से हो गई है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

PunjabKesariदरअसल, अमित सक्सेना ने किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा को सूखाग्रस्त घोषित करने, किसानों को चार गुना मुआवजा देने, सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने और चौसरा में प्रस्तावित न्यूक्लियर प्लांट का काम रोकने जैसी मांगें उठाई थीं। इसी दौरान भाजपा संगठन के साथ उनका विवाद सामने आया और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद अमित सक्सेना ने भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद नकुलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को भी घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों से किए गए वादों को पूरा किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई।

गौरतलब है कि अमित सक्सेना जिला पंचायत सदस्य का चुनाव करीब 22 हजार मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीतकर चर्चा में आए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, लेकिन अब भाजपा छोड़ने के बाद उनकी कांग्रेस में वापसी हो गई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि अमित सक्सेना की कांग्रेस में वापसी का छिंदवाड़ा की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा और क्या नकुलनाथ के दावे के मुताबिक मध्यप्रदेश में दूसरे नेताओं की भी घर वापसी होगी? आने वाले दिनों में इस पर सबकी नजरें रहेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!