भाजपा सांसद का बड़ा दावा: कांग्रेस के दिग्गज नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया दुर्व्यवहार, हाईकमान पर गंभीर आरोप; बढ़ी हलचल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Oct, 2026 01:51 PM

bjp mp makes bold claim veteran congress leader mistreats party

रायपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि किशन ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपना मानसिक संतुलन खो देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के वीडियो में वह आंदोलन के दौरान अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को...

रायपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि किशन ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपना मानसिक संतुलन खो देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के वीडियो में वह आंदोलन के दौरान अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोहनी से मारते हुए नजर आ रहे हैं। किशन ने यहां स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पर पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल चुनावों में भाजपा को हराने में नाकाम रहे हैं और अब वे विरोध प्रदर्शनों के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा, "राहुल जी जैसा कि वीडियो में दिख रहा है, आप अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। आप अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपनी कोहनी से मार रहे हैं।" उन्होंने उत्तर प्रदेश की एक घटना का भी उल्लेख किया और दावा किया कि दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में जूते-चप्पल फेंके गए थे। किशन ने कहा कि उनकी (विपक्षी दलों की) मानसिकता साफ है। चूंकि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को हराने में नाकाम रहे हैं, इसलिए अब वे हाईजैक करने का सहारा ले रहे हैं।

कांग्रेस पर सत्ता में रहने के दौरान देश का शोषण करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी भारत को 65 साल पीछे ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से आम लोगों को परेशानी हो रही है, जिनमें एम्बुलेंस से ले जाये जा रहे मरीज और काम पर जाने वाले लोग शामिल हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि वे (विपक्षी नेता) लोगों से यह नहीं पूछ रहे हैं कि वे क्या चाहते हैं। दरअसल लोग मोदी जी और इस सरकार को चाहते हैं।

किशन ने दावा किया कि 2014 से मोदी के नेतृत्व में भारत ने तरक्की की है और वैश्विक स्तर पर देश की साख बढ़ी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष ने संसद को काम नहीं करने दिया और नवंबर में भी संसद की कार्यवाही में बाधा डालता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोट की चोरी के बारे में कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए किशन ने कहा, ''जब भी वे (कांग्रेस के लोग) हारते हैं, तो वे ये मुद्दे उठाते हैं। जब उन्होंने चुनाव जीते और सरकारें बनाईं, तब उन्होंने ईवीएम पर सवाल क्यों नहीं उठाए?'' उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2027 में उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में विधानसभा चुनाव हार जाएगी।

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि जब विपक्ष के नेताओं को एहसास हुआ कि वे मोदी को चुनावी तौर पर नहीं हरा सकते, तो उन्होंने गड़बड़ी फैलाने वाले तरीके अपनाए। उन्होंने दावा किया कि 65 प्रतिशत युवा सरकार से संतुष्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सार्वजनिक जीवन में बाधा डालने के लिए 150-200 युवाओं को गुमराह कर रहा है। कांग्रेस के राजनीतिक एजेंडे पर सवाल उठाते हुए किशन ने पूछा कि देश के लिए उसका क्या 'रोडमैप' है और वह विकास का स्पष्ट दृष्टिकोण पेश किए बिना सत्ता में क्यों लौटना चाहती है। किशन बिलासपुर शहर में गरबा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!