Edited By meena, Updated: 06 Oct, 2026 08:05 PM

कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर उपेक्षा के आरोप लगाए। उन्होंने इस बदलाव का सबसे बड़ा कारण स्थानीय जनप्रतिनिधि की मनमानी और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बताया। उनका आरोप है कि वर्षों...
डेस्क : छत्तीसगढ़ के कांकेर में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन और मजबूत हुआ है। यहां एक साथ 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कांग्रेस ज्वाइंन की है। दरअसल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर के संगम सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंगीडार के ग्राम पीवी-124 (अविनाशनगर) में एक साथ 53 भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता रूप सिंह पोटाई के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।
भाजपा में उपेक्षा के लगाए आरोप
कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर उपेक्षा के आरोप लगाए। उन्होंने इस बदलाव का सबसे बड़ा कारण स्थानीय जनप्रतिनिधि की मनमानी और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बताया। उनका आरोप है कि वर्षों तक पार्टी के लिए काम करने के बावजूद उनकी समस्याओं और सुझावों को अनदेखा किया गया। पार्टी में कुछ चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे पुराने कार्यकर्ताओं में अंसतोष है।
संगठन होगा मजबूत- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर के अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास ने सभी गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई और कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि परलकोट क्षेत्र में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेगी। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास समेत कई अन्य नेतागण मौजूद रहे।