बड़ा फेरबदल : उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षकों समेत थाना प्रभारियों के तबादले

Edited By meena, Updated: 30 Oct, 2026 09:27 PM

transfers in chhatarpur police sp rajat saklecha issues orders

जारी सूची में 7 उप निरीक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षक, 10 प्रधान आरक्षक और 23 आरक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने 42 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में 7 उप निरीक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षक, 10 प्रधान आरक्षक और 23 आरक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में नौगांव और महाराजपुर थाने के प्रभारियों को भी बदला गया है। आदेश के अनुसार नौगांव थाना प्रभारी संजय राय को महाराजपुर थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि महाराजपुर थाना प्रभारी अजय अंबे को नौगांव थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक वेद प्रकाश पटेरिया को पुलिस लाइन से यातायात थाने भेजा गया है। देवेंद्र यादव को बछौन चौकी, थाना चंदला से नौगांव थाने में पदस्थ किया गया है।

PunjabKesari

इन उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार मोहन सिंह गौड़ को चौकी प्रभारी अकोना से थाना बक्सवाहा, हिरण्य कुमार द्विवेदी को ओरछा रोड से राजनगर, हरदेव सिंह को बमीठा से बिजावर और रामदयाल सौर को बड़ामलहरा से बक्सवाहा भेजा गया है। वहीं अजय शाक्य को बक्सवाहा से बड़ामलहरा पदस्थ किया गया है। सहायक उप निरीक्षक सोहन सैयाम को कोतवाली से सरवई और रामबहादुर प्रजापति को ईशानगर से बमीठा भेजा गया है।

प्रधान आरक्षकों को भी नई पदस्थापना

प्रधान आरक्षक रविन्द्र मिश्रा को पुलिस लाइन से सटई, हरिप्रकाश बंधु को हरपालपुर और रामजी अहिरवार को सिविल लाइन भेजा गया है। सिद्धनाथ अहिरवार को चौकी पठा से बक्सवाहा, राहुल पटेरिया को ओरछा रोड से ईशानगर, राजाराम अहिरवार को यातायात से मातगुवां और नीलम घोष को सिविल लाइन से सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा संदीप तोमर को सरवई से चौकी लुगासी, प्रमोद कुमार शर्मा को बक्सवाहा से पुलिस लाइन, उमाशंकर शुक्ला को बक्सवाहा से गढ़ीमलहरा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक आशीष सिंह को यातायात से चौकी बागेश्वर धाम और हाकम सिंह को पुलिस लाइन से भगवां भेजा गया है।

PunjabKesari

आरक्षकों के भी बदले कार्यस्थल

आरक्षकों में शिक्षा यादव को सटई से अलीपुरा, मनाली बेदी को मातगुवां से पिपट, जितेंद्र सिंह को कोतवाली से जिला विशेष शाखा, कमल सिंह को गौरिहार से हरपालपुर और रामचंद्र यादव को सीसीटीएनएस डीपीओ से बमीठा भेजा गया है।

दीपिका पटेरिया को पुलिस लाइन से सीसीटीवी कंट्रोल रूम, रूपेश सोनी को एसडीओपी कार्यालय बड़ामलहरा से बमनोरा, रामदास मीणा को गुलगंज से ईशानगर, धीरेन्द्र पटेल को खजुराहो से चौकी गर्रौली और मंगल यादव को जुझारनगर से महाराजपुर पदस्थ किया गया है। इसी तरह शुभम कुमार वर्मा को सिविल लाइन से कोतवाली, उमाशंकर चढ़ार को बमनोरा से गुलगंज और भगवानदास यादव को महाराजपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

PunjabKesari

पुलिस लाइन में पदस्थ कर्मचारियों को भी मिली तैनाती

लंबे समय से नई पदस्थापना के इंतजार में पुलिस लाइन में पदस्थ राजेश कश्यप, हेमंत खटीक, सुंदरम त्रिपाठी, संतोष सिंह, शिवकुमार पाल, संजय सिंह परिहार, अंकित द्विवेदी और रामस्वरूप मरकोले को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें राजेश कश्यप को बमनोरा, हेमंत खटीक को कोतवाली, सुंदरम त्रिपाठी को सिविल लाइन, संतोष सिंह को गौरिहार, शिवकुमार पाल को गुलगंज, संजय सिंह परिहार को गढ़ीमलहरा, अंकित द्विवेदी को सिविल लाइन और रामस्वरूप मरकोले को यातायात थाने में पदस्थ किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!